Breaking News

इंदौर लोहा व्यापारी एसोसिएशन के चुनाव : 14 पदों के लिए डेढ़ से शाम 5 बजे तक वोटिंग, रात को आएंगे परिणाम

इंदौर लोहा व्यापारी एसोसिएशन (इल्वा) के अध्यक्ष पद के साथ कार्य समिति के 11 और इल्वा ट्रस्ट के तीन पदों के लिए चुनाव शनिवार को होंगे। साधारण सभा की बैठक के बाद दोपहर डेढ़ से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। रात साढ़े 9 बजे परिणाम संभावित है। सारी प्रक्रिया इल्वा स्कूल में होगी। चुनाव से पहले दोनों पैनल जयहिंद और सहयोग में तीखी तकरार देखी जा रही। इसकी सबसे बड़ी वजह इस संस्था की 400 करोड़ की संपत्ति है जिसके चलते ये चुनाव सभी की प्रतिष्ठा का कारण बन जाते हैं। अध्यक्ष पद पर सहयोग के इसाक चौधरी और जयहिंद पैनल के आमीर इंजीनियरवाला के बीच मुकाबला है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2N8C7E6

No comments