
लंबे समय बाद इंदौर विकास प्राधिकरण ने अपनी जमीन पर हुए कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। मामला स्कीम नंबर-53 का है। विजय नगर से लगी इस स्कीम में मेंदाता हास्पिटल के पीछे की ओर 5 हजार वर्ग फीट के एक प्लॉट पर सालों से कब्जा और अवैध निर्माण था। मामले की शिकायत लोकायुक्त में भी की गई थी। उसी के बाद आईडीए ने इस पर कार्रवाई कर मौके पर बने तीन, तीन मंजिला मकानों में रह रहे परिवारों और दुकानदारों से बिल्डिंग खाली करवाई और उसका रिमूवल भी किया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KvNhRH
No comments