Breaking News

चिट फंड कंपनी के एजेंट ने घर में लगाई फांसी, पत्नी से कहा, इतनी रात हो गई तू सो नहीं रही

सेंधवा में चिट फंड कंपनी के एक एजेंट ने शुक्रवार देररात फांसी लगा आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले वह पत्नी के सोने का इंतजार कर रहा था। रात 12 बजे तक पत्नी के नहीं सोने पर उसने उसे कहा था कि इतनी रात हो गई तू आज सो नहीं रही, जिसके बाद पत्नी सोने चली गई थी। युवक कंपनी के लिए कलेक्शन का काम करता था। हाल ही में कंपनी संचालक करोड़ों रुपए लेकर भाग गया था, जिसके बाद लोग एजेंट के घर उगाही के लिए पहुंच रहे थे। जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ySMNDX

No comments