Breaking News

एशियाड में तमगे का रंग बदलने को निशाना साधेंगी भोपाल की वर्षा वर्मन, शूटिंग टीम में सेलेक्ट

राजधानी की निशानेबाज वर्षा वर्मन जकार्ता में आयोजित एशियाई खेलों में अपने तमगे का रंग बदलने के लिए लक्ष्य पर निशाना साधेंगी। उनका चयन भारतीय निशानेबाजी दल में हुआ है। नेशनल रायफल एसोसिएशन ने शुक्रवार को भारतीय टीम की घोषणा की। वर्ष 2014 के एशियन गेम्स की महिला डबल ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलानी वाली वर्षा वर्मन ने सिलेक्शन के बाद दैनिक भास्कर से अपनी तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जकार्ता में पदक जीतने की पूरी तैयारी है। वहां आयोजित एशियाई खेलों में पदक का रंग तो बदलना ही चाहिए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IDWndz

No comments