Breaking News

मनमानी : बसों में किराया सूची नहीं, 100 किमी तक के रूट पर ज्यादा किराया ले रहे संचालक

बस संचालक यात्रियों से मनमानी कर ज्यादा किराया ले रहे हैं। आरटीओ को सूची भी मिल चुकी है इसके बावजूद बस संचालक बढ़ा हुआ किराया ले रहे हैं। डायरियों में इंट्री कर यात्रियों को बैठा रहे। उन्हें टिकट भी नहीं दिया जा रहा। जिससे यात्रियों से 5 से 10 रुपए तक ज्यादा वसूले जा रहे। आरटीओ को नई किराया सूची मिल गई है। लेकिन बस एसोसिएशन के पदाधिकारी सूची नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। ऐसे में धार-इंदौर, धार-धामनोद, राजगढ़-सरदारपुर, बदनावर, झाबुआ आदि रूटों की बसों में किराया सूची नहीं लगने से कंडक्टर मनमानी कर अधिक किराया वसूल रहे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KwNl7U

No comments