
नई दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक घर में रविवार सुबह 7 महिलाओं समेत 11 लोगों के शव मिले। 10 शव फंदे पर लटके थे और उनके मुंह और आंखों पर टेप चिपका था। जबकि 75 साल की महिला का शव जमीन पर पड़ा मिला। मरने वालों में दो भाइयों का परिवार, उनकी मां, बहन और भांजी शामिल है। मृतक के रिश्तेदार मप्र के झाबुआ में रहते है। झाबुआ में रहने वाले रिश्तेदारों का कहना है कि वह परिवार आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता। शनिवार रात 8 बजे ही झाबुआ में रहने वाले रिश्तेदारों की बात दिल्ली के मृतकों से हुई थी। बातचीत में ऐसा नहीं लगा की परिवार को किसी प्रकार की कोई परेशानी है अथवा टेंशन है। झाबुआ के रिश्तेदारों ने मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2z1u35e
No comments