
14 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की आमसभा से शुरू होने वाली सीएम शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए तैयारियों अंतिम चरण में है। सभा में एक लाख से ज्यादा लोगों को लाने का टारगेट रखा गया है, उसी हिसाब से सारी तैयारियां की जा रही हैं। सभा स्थल पर 5 डोम तैयार किए गए हैं, जिसमें 1.25 लाख लोग बैठ सकते हैं। जवानों के साथ ही 40 कैमरों से सभा और आसपास के इलाकों पर नजर रखी जाएगी। उधर, यात्रा की तैयारी में लगे लोगों को बारिश का डर सता रहा है, क्यों तेज बारिश हुई तो लोगों को लाना यहां तक लाना मुश्किल हो जाएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2mcINEU
No comments