Breaking News

जन आशीर्वाद यात्रा : खरगोन में मुख्यमंत्री का रोड-शो, कहा पिछले 15 साल में भाजपा ने किया प्रदेश का विकास

खरगोन.  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा रविवार को खरगोन में निकली। मुख्यमंत्री ने एक घंटे तक शहर में घूमकर जन आशीर्वाद लिया। अनाज मंडी में सुबह 12 बजे जनसभा प्रारंभ हुई। लगभग 20 हजार लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने मप्र को बर्बाद कर दिया था, पिछले 15 सालों में हमने प्रदेश का विकास किया है। मुख्यमंत्री की यात्रा में अंतरसिंह आर्य, श्रम मंत्री बालकिशन पटिदार, प्रभाष झा, सुहास पटेल, बाबू सिंह रघुवंशी आदि नेता भी शामिल थे।  - जनसभा में शिवराज सिंह चाौहान ने कहा कि कांग्रेस ने मप्र को बर्बाद कर दिया, मुझे बीमार मप्र मिला था। मैं जनता को हिसाब दे रहा हुं लेकिन कांग्रेसियों से मैं हिसाब मांगता हूं, उन्होंने 50 साल में क्या किया। कमलनाथ हमसे हिसाब माांग रहे है, अरे वे तो केन्द्रीय भूतल मंत्री थे तब राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे थे, भाजपा ने देश के साथ ही मप्र की सड़के सुधारी है। कॉटन इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जाएगा : सीएम ने कहा कि खरगोन में कपास की पैदावार काफी अधिक होती है अत: मप्र सरकार ने यहां कॉटन...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2uFpARa

No comments