Breaking News

मुख्यमंत्री आज सागर में, प्रदेश के 16 निकायों में ई-लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे, साथ ही हितग्राहियों से संवाद भी होगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सागर के बामोरा से प्रदेश के 16 निकायों में विभिन्न कार्यों का ई-लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। ओबी वेन के जरिए इन स्थानों से मुख्यमंत्री का हितग्राहियों से सीधा संवाद भी होगा। इसकी शाम तक रिहर्सल चलती रही। मुख्यमंत्री यहां दो घंटे रुकेंगे। वे दोपहर 3 बजे आएंगे और शाम 5 बजे भोपाल रवाना होंगे। एक लाख लोगों की बैठक क्षमता का 2 लाख वर्गफीट से ज्यादा एरिया में वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KUbHV4

No comments