
जिले में 12 साल की एक लड़की के साथ रेप करके उसे जान से मारने का मामला सामने आया है। मामला एक महीने पुराना है, जिसका ख़ुलासा अब हुआ। आरोप है कि पुलिस उस केस को दबाने में लगी रही। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। रेप की ये वारदात मृगवास इलाके की है। आरोपी उस लड़की को झाड़ियों में ले गया और वहां रेप के बाद हत्या की कोशिश की। नाबालिग के सिर को पत्थर से कुचला। लड़की की जान तो बच गयी लेकिन सिर में 10 टांके आए हैं। इसके अलावा गाल में 3 और हाथ में 5 टांके आए हैं। उसके एक पैर और हाथ में फ्रैक्चर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। मार्टशीट में उसकी उम्र 16 साल है और समग्र आईडी में 18 साल दर्ज है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LbxqLB
No comments