Breaking News

चिल्लर से भर गए व्यापारियों ने यहां बोरे और बाल्टियां, कहीं 2 तो कहीं 8 लाख की जमा, अब बैंक जमा करने से कर रहे इनकार

रतलाम। नोटबंदी के दौरान बाजारों में रुपए का फ्लो बनाने के लिए बैंकों द्वारा बांटे गए सिक्के अब मुसीबत बन गए हैं। हालात यह हैं कि ग्राहक चिल्लर नहीं ले रहे तो बैंक कर्मचारी भी इन्हें जमा करने से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में व्यापारियों के पास लाखों रुपए की चिल्लर जमा हो गई है। किसी ने बाल्टियों व बोरे में भर रखी है तो कहीं इन्हें डिब्बों में भरकर रखना पड़ रहा है। कुछ व्यापारियों को इन्हें खपाने के लिए नासिक तक जाना पड़ रहा है। इसमें उनका 8 से 10 हजार रुपए परिवहन खर्च हो रहा है। मामले में लीड बैंक मैनेजर ने जांच कराने तो प्रभारी कलेक्टर ने कार्रवाई की बात कही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NRvu9x

No comments