Breaking News

मॉडल दर्जे के लिए 200 करोड़ रुपए मांगने वाला डीएवीवी 3 साल में 15 करोड़ खर्च नहीं कर पाया

मॉडल यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट के लिए पिछले तीन साल से राज्य शासन से 200 करोड़ रुपए का बजट मांग रही देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी तीन साल में 15 करोड़ रुपए खर्च नहीं कर पाई है। रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) के तहत सितंबर 2015 से मिलना शुरू हुई इस राशि में से यूनिवर्सिटी प्रबंधन महज 9 करोड़ रुपए खर्च कर पाया। प्रबंधन के सामने अब नया संकट यह कि यदि अगले ढाई माह में बचे हुए छह करोड़ रुपए खर्च नहीं हुए तो इसी साल मिलने वाले पांच करोड़ के साथ यह छह करोड़ रुपए भी लैप्स हो जाएंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2mfp4ER

No comments