Breaking News

दिल्ली में कमलनाथ ने राहुल गांधी से की मुलाकात, बसपा से हो सकता है गठबंधन, 204 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। कमलनाथ ने इस दौरान विधानसभा चुनाव टिकट वितरण और मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा पर चर्चा की। बैठक में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन पर भी बात हुई। और इसे तय माना जा रहा है। अभी ये तय नहीं है कि सीटों का बंटवारा किस आधार पर होगा। कांग्रेस बसपा को कितनी सीटें देगी। सूत्रों का कहना है कि चुनाव से पहले राहुल गांधी मध्य प्रदेश में दो-तीन बड़ी सभाएं कर सकते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2mg4eVV

No comments