Breaking News

राजधानी में तीन दिन से नहीं निकली धूप, रुक रुककर बारिश का दौर जारी, 24 घंटे में 19.7 मिमी बारिश

राजधानी में तीन दिन से धूप नहीं निकली है। बुधवार को भी सुबह 10.30 बजे से हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम में ठंडक घुल गई है। धूप नहीं निकलने से मौसम में नमी बनी हुई है। शहर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बन रही है। ज्योति टॉकीज, बोर्ड ऑफिस चौराहा, भारत टॉकीज, हमीदिया रोड, ट्रैफिक जाम के हालात हैं। बीते 24 घंटे में शहर में 19.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NIeou4

No comments