Breaking News

40 साल साथ रहने के बाद 10 साल अलग रहे, तलाक लेने पहुंचे तो पता चला- संपत्ति की खातिर बच्चों ने ही पैदा कर दी थीं दूरियां

अभी तक युवा जोड़े के तलाक लेने के लिए कुटुंब न्यायालय आवेदन देते थे, लेकिन यहां पर एक ऐसा जोड़ा पहुंचा, जिसने शादी के 40 साल साथ गुजारने के बाद तलाक के लिए आवेदन दिया था। दोनों की शिकायत सुनने के बाद कोर्ट ने मामले में काउंसलिंग कराई तो पता चला कि दोनों के बीच बच्चों ने ही गलतफहमियां पैदा की थीं। काउंसलिंग के बाद कोर्ट ने बच्चों को उनके जीवन में हस्तक्षेप न करने की हिदायत दी। दस साल अलग करने के बाद दंपती के बीच गलतफहमियां दूर हो गईं और उनके बीच समझौता हो गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LjLFL6

No comments