Breaking News

जबलपुर : मुख्यमंत्री शिवराज एक क्लिक में प्रदेश के 45 हजार से ज्यादा छात्रों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए 113 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में एक क्लिक से प्रदेश के 45,581 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। ये छात्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक लाए हैं। शुक्रवार को वेटरनरी कॉलेज मैदान में होने वाले संभाग स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में एक बटन दबाकर छात्रों के बैंक खातों में कुल 1 अरब 13 करोड़ 95 लाख 25 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। मुख्यमंत्री ने कहा मेरे बच्चों संकल्प लो कि एक पेड़ ज़रूर लगाएंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। माता-पिता, अभिभावकों व गुरुओं का सम्मान करेंगे, एक अच्छा इंसान बनेंगे और मध्यप्रदेश को देश-दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NsLSg0

No comments