
गुरु पूर्णिमा पर श्री दादाजी दरबार में दो दिन में करीब साढ़े चार लाख भक्तों ने दर्शन किए। गुरुवार से शुरू हुआ गुरु पूर्णिमा उत्सव का शनिवार को आखिरी दिन है। देररात तक मंदिर पहुंचने वाली सभी सड़कों पर भक्तों की भीड़ रही है, जो शनिवार को भी दिखाई दी। शुक्रवार रात तक करीब ढाई लाख भक्तों ने दादाजी की समाधि पर शीश नवाया। दादा भक्त छोटे सरकार (रामेश्वर दयाल महाराज) गुरू पूर्णिमा के अवसर पर दादा जी के दर्शन के लिए दोपहर में हेलिकाॅप्टर से खंडवा पहुंचे। यहां से सीधे श्री दादाजी दरबार पहुंचकर दर्शन किए और फिर हरिहर भवन में दादाजी भक्तों से चर्चा की।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LYe75E
No comments