Breaking News

भोपाल में गाय के गोबर से बनी लकड़ी से अंतिम संस्कार की तैयारी, हर साल 4 हजार पेड़ कटने से बच सकेंगे

नागपुर और ग्वालियर की तर्ज पर भोपाल में भी गौ काष्ठ (गोबर से बनी लकड़ी) से अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही है। नागपुर में तो महानगरपालिका गौ काष्ठ उपलब्ध करा रही है। यह प्रयोग सफल होने पर पर्यावरण के संरक्षण में मदद मिलेगी। भोपाल के तीन बड़े विश्रामघाटों सुभाष नगर, छोला और भदभदा पर कुल मिलाकर 4000 अंतिम संस्कार होते हैं। एक अंतिम संस्कार में औसत तीन क्विंटल लकड़ी का उपयोग होता है, यानी साल भर में 12 हजार क्विंटल लकड़ी केवल अंतिम संस्कार में लग जाती है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IJdDOC

No comments