Breaking News

मुख्यमंत्री आज करेंगे बीना नदी परियोजना का भूमिपूजन, 4 हजार करोड़ की है परियोजना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को लगभग 4 हजार करोड़ की बीना नदी परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। वे केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के साथ दोपहर 12.20 बजे सभा स्थल नई कृषि उपज मंडी परिसर पहुंचेंगे। इसके पहले प्लेबैक सिंगर साधना सरगम अपनी प्रस्तुति देंगी। मुख्यमंत्री करीब 2 घंटे तक यहां रुकेंगे। कार्यक्रम में गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, संसदीय कार्य मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा आदि शामिल होंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lJOc6i

No comments