
महू नाका से फूटी कोठी के बीच रणजीत हनुमान मंदिर के पास बने कमर्शियल काॅम्पलेक्स मनी सेंटर की 5 दुकानों को सोमवार को फिर से खोल दिया गया। इंदौर विकास प्राधिकरण ने कोर्ट के आदेश के बाद ऐसा किया। कुछ दिनों पहले आईडीए ने लीज उल्लंघन के बाद मनी सेंटर को ताला जड़ अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद पांच दुकानदार हाईकोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट के आदेश के बाद आईडीए ने दुकानों को खोल दिया। प्राधिकरण ने मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। मनी सेंटर को मूलत: मेडिकल उपयोग के लिए लीज दी गई थी, लेकिन इसे कमर्शियल उपयोग के लिए लिया जा रहा था, जिसके बाद आईडीए ने इसे अपने कब्जे में ले लिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JsHr2b
No comments