दो भाइयों की आंख में मिर्ची झोंककर बदमाशों ने 60 हजार रुपए लूट लिए। घटना सोमवार सुबह केसरबाग ब्रिज के पास हुई। आड़तिया का काम करने वाले दो भाई सुबह मंडी जा रहे थे तभी तीन बदमाशों ने उनकी आंख में मिर्ची झोंककर उनके पास से 60 हजार रुपए से भरा बैग लूट लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
No comments