Breaking News

दो छात्रों के साॅफ्टवेयर से पता चल जाएगा कौन पुलिस अफसर कर रहा शिकायत की जांच, कब होगा निपटारा, 7 दिन में मिलेगा रिजल्ट

इंदौर। पुलिस इंटर्नशिप करने आए दो छात्र एक ऐसा साॅफ्टवेयर बना रहे हैं, जिससे पुलिस की जनसुनवाई पेपरलेस हो जाएगी। वहीं शिकायतकर्ता को न तो थाने के चक्कर लगाना होंगे और न ही अधिकारियों के। इसके जरिए यह भी पता चल जाएगा कि कौन अधिकारी जांच कर रहा है, इसका निराकरण कब तक होगा? उसका स्टेटस क्या है? यही नहीं 7 दिन में हर जांच अधिकारी को इस साॅफ्टवेयर के जरिए अपनी जांच रिपोर्ट भी अधिकारी को भेजना पड़ेगी। इससे पुलिस का काम न सिर्फ आसान होगा, बल्कि शिकायतकर्ता को 7 दिन में कार्रवाई के रूप में रिजल्ट मिल जाएगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MDheA8

No comments