Breaking News

सीएम ने किया बीना नदी संयुक्त सिंचाई परियोजना का शिलान्यास; योजना से 90 हजार हेक्टेयर रकबे की होगी सिंचाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले के खुरई में 3735 करोड़ रुपए लागत की बीना नदी संयुक्त सिंचाई परियोजना का ई-शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने विकास पर्व के तहत सिंचाई परियोजना के भूमिपूजन से पहले कन्यापूजन किया। इस परियोजना से 90 हजार हेक्टेयर रकबे में सिंचाई व मड़िया बांध में 21 मेगावाट बिजली पैदा की जाएगी। - सीएम शिवराज ने कहा कि आज का दिन खुरई और आसपास के क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। जहां चाह होती है तो वहां राह निकलती है। अगर नीति, नीयत और नेता ठीक हो तो तरक्की के लिए किए गए प्रयासों को ईश्वर का साथ भी मिलता है। मैंने मध्यप्रदेश में किसानों के कल्याण के लिए जो किया, वो दुनिया में कहीं और नहीं हुआ।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lQuQfU

No comments