
भोपाल. नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में गुजरात के 16 ईवीएम मशीन के एक्सपर्ट की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। सिंह ने कहा कि क्या देश में ईवीएम के एक्सपर्ट गुजरात में ही उपलब्ध हैं। सिंह ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं और उन्हें जानकारी मिली है कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में गुजरात से 16 ईवीएम मशीनों के विशेषज्ञों को भेजा गया है। उन्होंने कहा है कि चूंकि ईवीएम मशीनों के परिणामों के ऊपर पूरे देश में संदेह और सवाल खड़े हुए हैं। ऐसी स्थिति में प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पूर्व सिर्फ गुजरात से ही 16 ईवीएम मशीनों के विशेषज्ञों को भेजना शक के दायरे में आता है। ईवीएम मशीनों के एक्सपर्ट शायद गुजरात में ही नहीं, वे देश के अन्य राज्यों में भी हैं, तो क्या कारण है कि सिर्फ गुजरात के ही लोगों को यहां भेजा गया है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त, नई दिल्ली को लिखे पत्र में आग्रह किया है कि वे गुजरात...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lITBKS
No comments