Breaking News

ग्वालियर में मासूम से दुष्कर्म का मामला, अगले सप्ताह आ सकता है फैसला

शहर की कैंसर पहाड़िया पर 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पंचम अपर सत्र न्यायाधीश अर्चना सिंह के न्यायालय में साढ़े आठ घंटे तक सुनवाई चली। इस दौरान तीन गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए। हालांकि इसमें से एक गवाह को फिर से बुलाया गया है। वहीं सागर से आई फिजिक्स रिपोर्ट को भी पेश किया गया। डीएनए रिपोर्ट के बाद ये रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट में भेजे गए आर्टिकल (मोती, मिट्टी, कपड़े का रेशा व अन्य वस्तुएं) से मिलान की पुष्टि की गई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2meAZTj

No comments