Breaking News

तीन माह में शुरू होंगी सिटी बसें, इंदौर, भोपाल, नीमच और बड़वानी तक का सफर आसान होगा

शहर में 3 माह में सिटी बसें शुरू हो जाएंगी। इससे लोगों का आना-जाना आसान होगा। सिटी बसें शहर के साथ, जिले सहित इंदौर, भोपाल, नीमच और बड़वानी तक जाएंगी। पिछले महीने शहर में बनाए चार क्लस्टर में से दो का टेंडर खुला था और इसे स्वीकृति के लिए राज्य तकनीकी समिति भोपाल को भेजा था। वहां से स्वीकृति मिल चुकी है। शहर में बस स्टॉप और डिपो बनाने में तीन महीने लगेंगे और उसके साथ ही शहर में सिटी बसें चालू हो जाएगी। बाकी दो क्लस्टर का टेंडर 25 जुलाई को खुलेगा। यह सिटी बसें शहर के साथ ही नीमच और बड़वानी तक चलेगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KLUZay

No comments