Breaking News

अरुण यादव से मिले अखिलेश; कहा- मध्य प्रदेश में सरकार बनानी है तो समाजवादियों को साथ रखना होगा

दो दिवसीय भोपाल दौर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव के घर पहुंचे। यहां उन्होंने गठबंधन और पार्टी को लेकर चर्चा की। अरुण यादव से मिलने के बाद अखिलेश यादव मीडिया से रुबरु हुए। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी और अरुण यादव जी के पिता के संबंध बहुत पुराने हैं। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं। पिता जी के संबंध आज भी कायम हैं। अरुण यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस से भी मेरे अच्छे संबंध हैं। मैं अरुण यादव को सपा में आने का भी ऑफर दे चुका हूं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ny7hUV

No comments