Breaking News

भोपाल : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो बनाकर खुद किया ये खुलासा

राजधानी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने से पहले युवक ने अपना वीडियो बनाया और इसके जरिए आत्महत्या के कारणों का खुलासा किया जानकारी के मुताबिक बैरसिया इलाके में गोलू साहू नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गोलू बैरसिया थाना क्षेत्र के जैन कॉलोनी का रहने वाला था। लेकिन मरने से पहले युवक ने आत्महत्या के कारणों का खुलासा किया। उसने वीडियो में उन तमाम लोगों का जिक्र किया जिनसे उसे उधार दिए रुपए लेना थे। दरअसल युवक ने भी कुछ लोगों से रुपए उधार लिए थे और वे रुपए उसे लौटाना थे, लेकिन जिन लोगों को गोलू ने उधार दिया था वे लोग उसे रुपए नहीं लौटा रहे थे। इसलिए वो भी लोगों को रुपए नहीं लौटा पा रहा था। परेशान होकर युवक ये कदम उठाने को मजबूर हुआ।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OhnSOa

No comments