
राजधानी में वाहन चलाना है तो आपको एक स्मार्ट येलो कार्ड बनवाना होगा। वाहनों की बढ़ती चोरी की घटनाएं और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण यातायात जाम की शिकायतों के समाधान के लिए यह कार्ड स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की अहम कड़ी होगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भोपाल समेत इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट वाले सभी शहरों के लिए येलो कार्ड बनाने वाली फर्म की नियुक्ति कर दी है। यह फर्म मप्र पुलिस के अधीन ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2uwcODt
No comments