Breaking News

कांग्रेस के समय जनता जब सड़क, बिजली और विकास मांगती थी तो दिग्विजय सिंह खीसें निपोरते थे: शिवराज

मेरा अभियान प्रदेश की जनता की जिंदगी बदलने का है। मैंने 13 साल में जितने विकास कार्य कराए हैं, कांग्रेस ने उतने 50 सालों में भी नहीं कराए हैं। कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश की जनता जब सड़क, बिजली और विकास मांगती थी तो तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खीसें निपोरने लगते थे। उनके पास जनता को देने के लिए कोई जवाब नहीं होता था। मुख्यमंत्री ने कांगेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लक्षण ठीक नहीं दिखाई दे रहे हैं। वे संसद में एक तरफ पीएम से गले मिलते हैं तो दूसरी तरफ आंख मारते हैं। कांगेस के नेता का कोई चरित्र नहीं है। कांगेस मुझे गाली देते हैं कि शिवराज के पास विकास के लिए इतना पैसा कहां से आया। मैं यह बताना चाहता हूं कि मेरी नीयत ठीक है, इस कारण बरक्कत हो रही है।'

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LvuZno

No comments