
महू नाका-फूटी कोठी रोड पर रणजीत हनुमान मंदिर के पास बने मनी सेंटर (कमर्शियल काॅम्प्लेक्स) से बिल्डिंग मालिक और दुकानदारों को प्रशासन द्वारा दिए गए बेदखली आदेश की समय सीमा खत्म होने के बाद शनिवार सुबह इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की टीम ने मौके पर पहुंच बेदखली की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। दो दिन पहले भी आईडीए ने कार्रवाई करने का मन बनाया था हालांकि तैयारियों के आभाव में इसे रविवार तक करने की बात आईडीए ने कही थी। लेकिन आईडीए के अधिकारी शनिवार को ही कार्रवाई के लिए मनी सेंटर पहुंच गए है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2zhyKIp
No comments