Breaking News

पन्ना : गाय का शिकार किया और मुंह में दबाकर आराम से रोड क्रास कर निकला वनराज

जिले के अमानगंज रेंज की घाटी में रमपुरा नाले के पास जंगल मे बाघ ने गाय का शिकार किया और गाय को मुंह में दबाए आराम से रोड क्रॉस कर निकल गया। इस दौरान घूमने निकले लोगों ने गाड़ी रोकी और शिकार लेकर जाते बाघ का वीडियो बनाया। जंगल घूमने गए लोगों के लिए ये पहला मौका था जब बाघ उनके आंखों के सामने से शिकार को मुंह में दबाए गुजरा। असल में, बाघ शिकार लेकर जाने में इतना व्यस्त था कि उसे लोगों की हलचल पता नहीं चली।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2meHPIt

No comments