Breaking News

कंटेनर चालक ने पुलिसवाले पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, घेराबंदी कर पकड़ा

एमआर-10 टोल टैक्स के पास बुधवार को चेकिंग के दौरान एक कंटेनर चालक ने ट्रैफिक पुलिस सूबेदार पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। कंटेनर चालक रांग साइड घुस आया था, इस पर सूबेदार ने उसे रोकना चाहा तो उसने कंटेनर की रफ्तार बढ़ा दी। चालक ने सूबेदार की ओर तेजी से गाड़ी दौड़ा दी। वे साइड हुए तो वह उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए भाग निकला। पुलिस ने वायरलेस सेट से मैसेज कर घेराबंदी के बाद उसे पकड़ा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MK8lom

No comments