Breaking News

राजधानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; कांग्रेस कार्यालय से टीटीनगर के लिए निकला जुलूस, दिग्विजय सिंह आगे, पीछे झंडा लहराते कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को 'देशद्रोही' बताना सरकार के लिए परेशानी का सबब बन गई है। दिग्विजय सिंह की गिरफ्तारी को कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। जुलूस प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से निकल चुका है, इसमें आगे-आगे दिग्विजय सिंह, उनके बेटे जयवर्द्धन सिंह, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस चीफ कमलनाथ चल रहे हैं। थोड़ी देर में ही दिग्विजय सिंह टीटी नगर थाने में गिरफ्तारी देंगे। इस बीच टीटी नगर थाने के आसपास सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LAOv1L

No comments