Breaking News

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय की माताजी का अंतिम संस्कार, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मां अयोध्यादेवी विजयवर्गीय का 93 वर्ष की उम्र में शनिवार देर रात निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थीं। छह दिन से अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को सुबह 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। निवास स्थान 880/9, नंदा नगर से निकली अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। मालवा मिल मुक्तिधाम पर स्व. अयोध्यादेवी का शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IE6YFi

No comments