
7 साल की मासूम से सामूहिक ज्यादती के मामले में गिरफ्तार दरिंदे बुधवार को पहली बार कोर्ट में पेश हुए। इससे पहले दोनों आरोपी वीडियो काॅन्फ्रेंस से ही कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए थे। बुधवार शाम को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों को पेश किया। यहां आधे घंटे कोर्ट रूम में उन्हें चार्ज पढ़कर सुनाया गया। इस पर दरिंदों ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया। बुधवार को आरोपियों की ओर से लीगल एड से नियुक्त अभिभाषक भी उपस्थित हुए। इसके अलावा एक आरोपी की ओर से सीहोर से भी वकील पहुंचे और वकालतनामा पेश किया। मामले में गुरुवार को अभियोजन पक्ष ट्रायल प्रोग्राम पेश करेगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JBoQRE
No comments