
दो दिन पहले गुना में शिवपुरी-गुना सड़क लोकार्पण कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने से नाराज गुना से कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया है। इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को सूचित कर दिया गया है। सिंधिया ने ट्वीटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट करके मुख्यमंत्री से कहा कि आप शिलापट्टिका से मेरा नाम हटवा सकते हैं, एक निर्वाचित विधायक को मंच से धक्के मारकर हटा सकते हैं, लेकिन जनता की दिलों से आप हमें और हमारे विकास कार्यों को कैसे निकालेंगे? शिवराज जी की घबराहट और कुर्सी छूटने का डर जनता जनार्दन को साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने #शिवराज_बेनकाब भी लिखा। जिस शिला पट्टिका में मेरे नाम का उल्लेख था उस को तोड़ के फेंक दिया गया व नए शिला पट्टिका को रातोंरात तैयार कर लगाया गया। सिंधिया ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि इस घटना में निर्धारित प्रोटोकॉल और नियमों का सीधा-सीधा उल्लंघन है। गुना-शिवपुरी की जनता का जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने के नाते यह मेरे विशेष अधिकार का भी हनन है। इसलिए मैं शिवराज चौहान, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव ला रहा हूं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NJ0eZx
No comments