
पुलिस ने 12 साल की बच्ची के साथ सब्जी मंडी के पास दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। तीनों आरोपियों ने विगत माह बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची को विगत सप्ताह चाइल्ड लाइन की टीम ने भोपाल स्टेशन पर पकड़ा था। वहीं पूछताछ में बच्ची ने अपने साथ जनकगंज इलाके की सब्जी मंडी में हुई घटना का खुलासा किया था। जिस पर जीआरपी भोपाल ने जीरो पर प्रकरण दर्ज कर 10 जुलाई को मामला जनकगंज थाने को ट्रांसफर किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2mhVLkM
No comments