
इंदौर। ऑनलाइन साइट्स पर सामान खरीदने वालों के लिए चौंकाने वाली खबर है। अगर आप किसी दूसरे शहर से सामान खरीद रहे हैं तो पहले पूरी तस्दीक कर लें। इंदौर के एक युवक के साथ पिछले दिनों आईफोन बेचने के नाम पर एक गिरोह ने ठगी कर दी। झांसे में लेने के लिए आरोपियों में से एक ने ओएलएक्स पर खुद को सीआईएसएफ का जवान बताकर विज्ञापन जारी किया। उन्होंने जवान का आधार, आईडी कार्ड सहित सारे दस्तावेज वाट्सएप किए और पेटीएम से रुपए ट्रांसफर करवा लिए। बाद में न मोबाइल भेजा और न रुपए लौटाए। ठगाए युवक ने अपने स्तर पर ही पड़ताल की तो खुलासा हुआ यह गिरोह फेसबुक और ओएलएक्स जैसी साइट्स पर कई लोगों को ठग चुका है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JhLoXu
No comments