
नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक घर में 7 महिलाओं समेत 11 लोगों के शव मिले हैं। जिन महिला के शव मिले हैं। उनमें से एक टीना राठौर (38) के बड़े भाई महेश सिंह राठौर का परिवार धार में रहता है, जिसकी शादी दिल्ली के ललितसिंह चुडावत (42) से हुई थी। उन्हें घटना की जानकारी न्यूज चैनल के माध्यम से मिली है। जिसमें उनकी बहन टीना, जीजा तथा भांजे दुष्यंत (12) की मौत हो गई। इस घटना में महेश के जीजा ललितसिंह के बड़े भाई सहित कुल 11 लोगों की रहस्यमय मौत के बाद धार में टीना के भाई के यहां मातम पसरा हुआ है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MEljnn
No comments