
क्रिएट स्टोरीज़ के बैनर तले आयोजित एग्जीबिशन कला के रंग में 29 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इसमें पेंटिंग के साथ ही स्केच, डिज़िटल आर्ट, फोटोग्राफी, म्यूरल आर्ट वर्क भी शामिल हैं। 8 से 62 साल की उम्र के सभी कलाकारों ने इसमें अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। एग्जीबिशन का उदघाटन पद्मश्री जनक पलटा, सीनियर आर्टिस्ट शुभा वैद्य और एनजीओ के बच्चों ने किया। नए-पुराने प्रोफेशनल व अनप्रोफेशनल आर्टिस्ट को मंच देने के उद्देश्य से लगाई गई इस एग्जीबिशन में कृतिका साहू ने पेपर क्विलिंग, अदिति भंडारी, सचिन मतकर, सुयश विज, नेहा वाधवानी ने फोटोग्राफी, डॉ. संजय माहेश्वरी ने म्युरल आर्ट, अनिमेष सिंघई, मानस गुप्ता, तुहिना कौल, स्वप्निल जैन, निधि अग्रवाल, श्रद्धा भिड़े, ख़ुशी, जेराज जैन, अंकिता श्रीवास्तव, डॉ. अनु उकंडे, नाजनीन बेग, सूर्यभान मेरावी, महिमा शहाने, सुयश सत्रवाला, निक्की मुछाल, आकृति दुबे, अर्चना निमोणकर, पूरब सचदेव, गौरी वशिष्ठ, उमेश मेरावी, राजेश्वर सेठ ने पेंटिंग्स और डी.पी. श्रीवास्तव ने पेपर से बनी राखियां प्रदर्शित कीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2z2a2vp
No comments