Breaking News

कलेक्टर की कार्रवाई से खफा टीकमगढ़ के 21 डॉक्टरों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र

टीकमगढ़ में जिला अस्पताल में पदस्थ 21 डॉक्टरों ने सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है। इन डाक्टरों ने कलेक्टर की कार्रवाई से नाराज होकर यह कदम उठाया है। गौरतलब है कल कलेक्टर ने डॉक्टर अमित शुक्ला और विकास जैन की क्लीनिक को सील कर दिया था। इसके विरोध में डॉक्टरों ने यह कदम उठाया है। शनिवार को डॉक्टरों के इस्तीफे के बाद स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प हो गई हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NQprSY

No comments