Breaking News

356.70 करोड़ रुपए से ग्वालियर आएगा चंबल का पानी, 65 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछेगी

शहर के पेयजल संकट के निराकरण के लिए चंबल नदी का पानी तिघरा जलाशय तक लाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। दिल्ली में हुई केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की बैठक में नगर निगम कमिश्नर के प्रजेंटेशन पर सहमति के साथ ही प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड चंबल प्रोजेक्ट के लिए 75 प्रतिशत राशि 298.84 करोड़ रुपए की कर्ज के तौर पर देगा। यह राशि तीन किस्तों में 2021 तक दी जाएगी। वह भी तब, जब नगर निगम ग्वालियर, रेलवे और एनएचआई आदि विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेने के बाद उसे प्रस्तुत कर देगा। चंबल नदी से पाइप लाइन ऊपर आने के बाद बानमौर गांव तक 42.5 किमी लंबी बिछेगी। यहां से तिघरा डेम तक 22.5 किमी लंबी पाइप लाइन लाई जाएगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LgLSyM

No comments