
खंडवा. श्री धूनीवाला आश्रम में तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा उत्सव गुरुवार से शुरू हुआ। अब तक ढाई लाख से ज्यादा भक्त दादाजी के दर्शन कर चुके हैं। शुक्रवार को उत्सव का मुख्य दिवस होने से बड़ी आरती रात 8 से 9.30 बजे तक होगी। मंदिर प्रबंधन का दावा है कि रात तक दो लाख से अधिक भक्त यहां पहुंचेंगे। पूर्णिमा के दिन शुक्रवार को चंद्र ग्रहण के समय भी मंदिर खुला रहेगा। श्रद्धालु इस दौरान बड़े दादाजी श्री केशवानंद महाराज और छोटे दादाजी श्री हरिहर भोले भगवान की समाधियों के दर्शन कर धूनीमाई में नारियल और हवन सामग्री अर्पित कर सकेंगे। गुरुपूर्णिमा पर 108 दीपक से आरती : दादाजी की समाधि पर 60 हजार नारियल भक्तों ने अर्पित किए। वहीं 80 हजार नारियल धूनीमाई में भेंट किए। इससे धूनीमाई का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। 108 दीपक से गुरुपूर्णिमा पर बड़ी आरती की जाएगी। मंदिर परिसर में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस होने पर धूनीमाई के दर्शन प्रतिबंधित किए जाएंगे। तापमान कम होने पर ली गई सामग्री धूनी माई को अर्पित कर दी जाएगी। रात में महाराष्ट्र के नीम गांव से सैकड़ों भक्त मशाल के साथ...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LTGrq3
No comments