
भाजपा इस बार का विधानसभा चुनाव जनता के पैसों से लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एक अगस्त को 500, 1000 और 2000 रुपए के कूपन जारी किए जाएंगे। ये कूपन लेकर भाजपा के नेता हर विधानसभा में जाएंगे और कम से कम 2500 लोगों से मिलकर करीब 25 लाख रुपए इकट्ठा करेंगे। इतना ही नहीं, जिस विधानसभा से जो भी पैसा इकट्ठा होगा, चुनाव के दौरान उसी सीट पर खर्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि इन कूपनों से भाजपा करीब 60 करोड़ रुपए जुटाएगी। भाजपा ने इसके लिए एक फंड कमेटी बनाई है, जिसके संयोजक कृष्ण मुरारी मोघे हैं। कमेटी में खनिज मंत्री राजेंद्र शुक्ला व वित्तमंत्री जयंत मलैया और विधायक हेमंत खंडेलवाल भी हैं, ताकि फंड कलेक्शन में दिक्कत न हो।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2mg1RCw
No comments