Breaking News

​इंदौर : राष्ट्रीय खान और खनिज सम्मेलन प्रारंभ, मप्र में उद्योगों के लिए आपार संभावना

देश का चौथा राष्ट्रीय खान और खनिज सम्मेलन शुक्रवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुआ। पहली बार मप्र में हो रहे इस सम्मेलन की शुरुआत सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मप्र में उद्योगों के लिए अपार संभावनाएं हैं। आप खनिज के क्षेत्र में यहां अपना निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग करेगी। सीएम ने इस दौरान दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उनकी लेखनी राजनेताओं को जगाने वाली होती थी। सम्मेलन में 22 राज्यों से प्रतिनिध शामिल हुए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2utnkeY

No comments