Breaking News

सिरफिरे आशिक की दहशतगर्दी : मां ने कहा- 28 फरवरी को हमें कट्टा दिखाकर बंधक बनाया था, तभी कड़ी कार्रवाई होती तो बेटी की ये हालत न होती

फॉर्चून डिवाइन सिटी में हुई सिरफिरे रोहित सिंह की इस करतूत ने शहर के हर बाशिंदे को चौंका दिया। कॉलोनी में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस भी दिनभर उससे बाहर निकलने की मिन्नतें करती रही, क्योंकि कमरे में बंधक बनी विभा की जिंदगी का सवाल था। इसी बीच विभा की मां ने पुलिस पर कमजोर कार्रवाई के आरोप लगाए तो पुलिस ने इससे साफ इनकार कर लिया। देर रात वही हुआ, जो काम पुलिस को कानूनी रूप से करना था। रोहित के खिलाफ गंभीर धाराओं में दो अलग-अलग केस दर्ज किए। अब शनिवार को उसका जुलूस भी निकाला जाएगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LhJF6r

No comments