
सीहोर(एमपी)। ज्यादती की शिकार नगर की दो नाबालिग सगी बहनों में से छोटी बहन ने एक सप्ताह पहले एक बच्ची को जन्म दिया, इसके बाद बड़ी बहन ने भी भोपाल हमीदिया अस्पताल में एक बालिका को जन्म दिया है। दोनों पीड़िताओं का पिता अब बेटियों को साथ रखने तैयार नहीं है। ऐसे में बाल कल्याण समिति ने दोनों बहनों की परवरिश भोपाल के बाल संप्रेक्षण गृह में कराने की व्यवस्था की है। उधर पुलिस छोटी बहन के साथ ज्यादती करने वाले आरोपी और एक सह आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि बड़ी बहन के साथ ज्यादती का आरोपी अभी भी फरार है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NRlyNh
No comments