Breaking News

जन आशीर्वाद यात्रा कल से, हाईटेक रथ पर सवार होकर 55 दिन घूमेंगे प्रदेश में, यात्रा के दौरान 700 सभाएं करेंगे सीएम

सीएम शिवराज सिंह चौहान की जन आर्शीवाद यात्रा शनिवार को उज्जैन से रवाना होगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सभा के बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सीएम 55 दिन प्रदेश में घूमकर 700 सभाओं के जरिए जनता का आशीर्वाद लेंगे। उधर, मौसम विभाग द्वारा 48 घंटे में जिले में तेज बारिश की चेतावनी ने बीजेपी नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी के पदाधिकारियों ने विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट कहा है कि भले ही कितनी तेज बारिश हो, लोगों को सभा में लाना ही है। विभिन्न जिलों से 3200 बसों के माध्यम से भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है। यात्रा का पहला चरण 14 को उज्जैन से जबकि दूसरा चरण 18 जुलाई को मैहर से शुरू होगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2zwimng

No comments