
मानसून के एक बार फिर दस्तक देने से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। भोपाल में जहां 10 घंटे में 4 इंच बारिश हुई वहीं, इंदौर में तीन घंटे में 2.7 इंच, कसरावद में एक ही रात में चार इंच और महू में 6 इंच बारिश से कई इलाके कमर तक पानी में डूबे रहे। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सतना, सीधी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, रायसेन, सीहोर समेत 42 जिलों में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इंदौर में तो सुबह से ही काले बादलों का जमावड़ा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2mhqkau
No comments